
गुरुद्वारा शिकार घाट साहिब
गुरुद्वारा शिकार घाट साहिब महाराष्ट्र के नांदेड़ में गोदावरी नदी के किनारे स्थित एक ऐतिहासिक और पवित्र सिख तीर्थ स्थल है। यह गुरुद्वारा गुरु गोबिंद सिंह जी और भाई मूला की कथा से जुड़ा हुआ है तथा अपनी शांतिमय वातावरण, सफेद संगमरमर की सुंदर वास्तुकला और गहरी आध्यात्मिक महत्ता के लिए प्रसिद्ध है।







